Ticker

6/recent/ticker-posts

धौलपुर मे आयोजित हुई कुष्ठ रोग निवारण एवम जागरुक संगोष्ठी

धौलपुर मे आयोजित हुई कुष्ठ रोग निवारण एवम जागरुक संगोष्ठी 
धौलपुर। समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल सक्षम धौलपुर की ओर से कुष्ठ रोग निवारण एवं जागरूक पखवाड़ा  के तहत एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर पुराना जनाना अस्पताल धौलपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन उप मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा जी के मुख्य अतिथिय में संपन्न हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर गुरप्रीत देवी, सक्षम की जिला संयोजिका राधा सिघल, सह जिला संयोजिका रेखा वर्मा तथा अध्यक्षता नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती कल्पना सैगर ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शिवकुमार शर्मा रहे एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह राजेंद्र जी विशेष आमंत्रित थे।               प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर पुष्प हार चढ़कर एवं दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का सक्षम संगठन का दुपट्टा देकर उनका सम्मान किया। सक्षम के प्रांतीय प्रचार प्रमुख अशोक सिंघल के द्वारा संगठन के बारे में जानकारी दी कि संगठन कैसे कार्य करता है इसके बारे में बताया। मुख्य वक्ता के द्वारा कुष्ठ रोग के बारे में तथा बचाव के बारे में जानकारी दी।  डॉक्टर चेतराम जी ने मधुमेह व ब्लड प्रेशर की जांच नियमित कराने का आग्रह किया। गुरुप्रीत देवी ने आयुर्वेद से होने वाले लाभों के बारे में बताया। तो देश में चल रहे पांच परिवर्तनों के बारे में बताया। अंत में मंचसीन अतिथियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में भगवान श्री रामचंद्र का चित्र भेंट किया गय रेखा वर्मा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया मंच का संचालन श्री दिनेश गर्ग जिला सचिव ने किया। इस अवसर पर हरि बाबूजी अशोक कुलश्रेठ, खंगार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रताप सिंह चौधरी, विनोद उपाध्याय, प्रीति गर्ग,राशि गर्ग सहित सक्षम के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#dholpur #RajasthanNews #chambaldiary #leprosy 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ